मनोरंजन

पेड़ पर बेसुध हो सोया था तेंदुआ, लटका रखे थे चारों पंजे, सभी ने सोचा मरा हुआ और फिर….

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है। कई बार जानवरों से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती है। इसी कड़ी में पेड़ पर आराम फरमाते तेंदुए की एक दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ पेड़ की डाल पर सो रहा है। तेंदुए को इस कदर सोता देखकर साफ पता चल रहा है कि वो काफी थका हुआ है, तभी इस तरह से बेसुध हो सो रहा है। उसके चारे पंजे पेड़ से लटके हुए हैं और उसने अपने सिर को पेड़ पर टिका रखा है। पीछे के दो पंजों को उसे एक दूसरे में फंसा रखा है। ऐसी तस्वीर शायद ही आपने पहले कभी तेंदुए की देखी होगी।

https://twitter.com/susantananda3/status/1606687314763448320?s=20&t=x8iGd_56XoBfbR-WZWQs0A

ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अपने आप को खुद के लिए साबित करो, दूसरों के सामने नहीं। फोटो को अबतक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई इस अद्भुत तस्वीर की तारीफ कर रहा है।

Back to top button