हेडलाइन

CG NEWS : हेड कांस्टेबल की मौत : होमगार्ड के जवान और हेड कांस्टेबल की बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर…..ड्यूटी आ रहे हेड कांस्टेबल की हुई मौत

धमतरी 3 अगस्त 2022। नशे में धुत्त होमगार्ड के जवान ने तेज रफ्तार बाइक से हेड कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में हेड कास्टेबल की मौत हो गयी। हादसा देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब वो रूद्री से ड्यूटी के लिए जा रहा था। मृतक हेड कांस्टेबल का नाम भोजराम साहू बताया जा रहा है। घटना रात 9 बजे की बतायी जा रही है। मृतक भोजराज साहू धमतरी सिटी कोतवाली में हेड कॉन्स्टेबल के तौर पर पदस्थ था, जो बीते रात अपने शासकीय आवास रूद्री से सिटी कोतवाली धमतरी ड्यूटी जा रहा था।

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ आमने सामने टक्कर हो गयी, घटना में हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सामने वाले बाइक पर होमगार्ड का जवान था जो नशे में था। इस मामले में कोतवाली टीआई शेरसिंह बताया कि घटना के बाद तत्काल हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जायेगी। जानकारी के मुताबिक नशे में होमगार्ड का जवान धुत्त था। वहीं हेड कांस्टेबल भोजराम रुद्री रोड से धमतरी ड्यूटी के लिए आ रहा था, इसी दौरान कर्मा चौक के बाद दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

Back to top button