हेडलाइन

दिल झकझोर देने वाली घटना: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मां दो दिन सीने से लाश चिपकाए भटकती रही, जंगल में महिला को देख, फिर…

कांकेर 5 फरवरी 2023। कांकेर से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक मां को अपने औलाद के अंतिम संस्कार के लिए 2 दिनों तक भटकना पड़ा। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

आखिरकार जंगल में भटकती मां की खबर पुलिस और नगरपालिका की टीम को मिली, जिसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार हो पाया। जानकारी के मुताबिक एक महिला को पति और पिता ने घर से निकाल दिया था। बच्चे की मौत के बाद वह अपने बच्चे की के अंतिम संस्कार के लिए जंगल में भटकती रही।

https://twitter.com/newwaynews24/status/1622448852715577344

उसने ग्रामीणों से सहयोग मांगा। लेकिन, किसी ग्रामीण ने उसकी सहायता नहीं की। मां बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए इधर-उधर भटक रही थी। जंगल में भटकती महिला की जानकारी जब पुलिस और नगर पालिका की टीम को मिली तो फिर मौके पर पहुंची और महिला के बच्चे का अंतिम संस्कार कराया।

Back to top button