बिग ब्रेकिंग

CG-हेड कांस्टेबल सहित 6 पर FIR…. पत्नी की मौत मामले में दर्ज हुआ केस,पूरा परिवार फरार

कवर्धा 1 जून 2022। हेड कांस्टेबल सहित 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पत्नी की मौत के मामले में प्रधान आरक्षक और उनके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 14 जून को प्रधान आरक्षक प्रवीण मिश्रा की पत्नी खुशबू मिश्रा की लाख फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में खुशबू के परिवारवालों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

प्रधान आरक्षक और उसके परिवारवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ाना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 14 जून को प्रधान आरक्षक की पत्नी खुशबू मिश्रा की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। खुशबू के मायके वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रवीण, उसकी मां, उसके पिता और अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया था।

आरोप है कि मृतिका खुशबू को उसके ससुरालवाले प्रताड़ित किया करते थे। इस मामले के बाद से प्रधान आरक्षक और उसका परिवार फरार बताया जा रहा है। आरक्षक प्रवीण मिश्रा पुलिस की गोपनीय शाखा में पदस्थ है।  

Back to top button