पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

“कांग्रेस में सिर्फ एक का ही टिकट पक्का, बाकी 70 अभी….” सिंहदेव ने कहा, प्रक्रिया के बाद ही लिस्ट होगी जारी, सभी 71 विधायकों को टिकट मिलना कठिन

रायपुर 22 सितंबर 2023। कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट ही जारी नहीं कर सकी है।… और पार्टी इसे जारी करने की अभी जल्दबाजी में भी नहीं दिख रहीहै। पिछले दिनों मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों ने अपने बयान में संकेत दे दिया था कि पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर गहराई से विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लेगी। एक बार डिप्टी सीएम सिंहदेव ने उन्ही बातों को दोहराया है। सिंहदेव ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि उम्मीदवारों को पहली लिस्ट के लिए अभी इंतजार करना होगा।

उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद ही उम्मीदवारों की लिस्ट आयेगी। उन्होने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जल्दबाजी में बीजेपी ने पहली सूची जारी तो कर दी, लेकिन उसके बाद पार्टी में क्या स्थिति है, वो सबने देखा है। पार्टी के अंदर बीजेपी प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रक्रिया के तहत काम कर रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द सूची आ जायेगी।

वहीं कांग्रेस विधायकों के टिकट काटे जाने की संभावना पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 71 में 71 को टिकट मिलेगा कठिन बात है। सिर्फ एक मुख्यमंत्री का टिकट पक्का है, बाकी 70 जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि यह संभावना हमेशा बनी रहती है। परिस्थिति को देखकर  तब्दीली होती है।

Back to top button