अध्यातम

10 नवंबर का राशिफल : धनतेरस के दिन किन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल..

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि : आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है। सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा। अदालती कामकाज में संभलकर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मिथुन राशि : आपका मन आज किसी चिंता में रहेगा। काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे। ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी। मैरिड कपल के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। नौकरी और कारोबार में आपको कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सारी मनोकामनायें पूरी होंगी। आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा। किसी रईस घराने से आपके लिए शादी का प्रपोजल आ सकता है। जिससे घर में खुशियों की लहर दौड़ जाएगी। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप परिवार वालों के साथ काफी टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को किसी रेपूटिड अस्पताल से जॉब के ऑफर आएगा।

कन्या राशि :आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका ध्यान अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रहेगा। बहुत दिनों से अटके पैसें आपको अचानक मिले जाएंगे। कपड़े का उघोग करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। थोड़ा परिश्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा।

तुला राशि : दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आ रहा है। धनलाभ के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। इस राशि के डाक्टर्स आज किसी नये क्लीनिक की ओपनिंग करेंगे। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। एक काम को खत्म करते ही बॉस दूसरे काम की फाइल आप तक पहुंचा देंगे।

वृश्चिक राशि : आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होगा। कुछ नयी क्रिएटिविटी करने की सोचेंगे। उसमें सफल भी हो जाएंगे। परिवार वालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में नया करने के लिये आपके मन में कुछ नये विचार आयेंगे।

धनु राशि : दिन बेहतरीन रहने वाला है। करोबार में धन लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा ऐसी स्थिति में शांत रहे। बड़े-बुजुर्गों की राय मानने से आपको सफलता जरूर हासिल होगी। मन में पॉजीटिविटी रखने से विरोधियों की चाल नकामयाब साबित होगी।

मकर राशि : दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा। किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है। साझेदारी करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा।

कुम्भ राशि: इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि :आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपको किसी पूराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

Back to top button