बिग ब्रेकिंग

कैबिनेट ब्रेकिंग : कर्मचारियों की नजर आज की कैबिनेट बैठक पर…. कई बड़े फैसलों पर आज लगने वाली है मुहर….अब से कुछ देर बाद CM हाउस में शुरू होगी बैठक

रायपुर 1 फरवरी 2022। बजट पूर्व आज भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है। लंबे समय बाद हो रही इस कैबिनेट की बैठक में कई बड़े एजेंडे शामिल हैं। माना जा रहा है कि आज कर्मचारियों और किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है । कर्मचारियों की 5 दिन की सप्ताहिक ड्यूटी, अंशदायी पेंशन योजना में बढ़ाये गये अंशदान को लेकर 26 जनवरी को किये गये ऐलान पर मुहर तो लगेगी ही, कुछ और बड़े फैसले भी आज की बैठक में लिये जा सकते हैं।

कर्मचारी वर्ग की आज की बैठक पर बड़ी नजर होगी।  वहीं किसानों के मुददे पर भी आज की बैठक में कुछ अहम निर्णय हो सकता है। धान खरीदी की समीक्षा, कृषि मजदूर न्याय योजना सहित कई अन्य बिंदुओं पर आज की बैठक में चर्चा होगी।  कई वर्गों की नज़र कल होने वाली कैबिनेट पर टिकी है। कर्मचारियों का बड़ा तबका इस कैबिनेट पर  नज़र लगाये है।

राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले ये बैठक हो रही है, लिहाजा तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धि, अलग-अलग वर्गों की मांगों सहित तमाम तरह की मांगों पर आज की बैठक में चर्चा होगी। सुबह 11 बजे कैबिनेट की ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में शुरू होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात दोपहर एक बजे राजधानी के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में आयोजित पीसीसी की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2ः10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2ः40 बजे बालोद जिले के गुरूर पहुंचंेगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3ः40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

Back to top button