अध्यातम

23 अप्रैल का राशिफल: मिथुन, कन्या, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन होने वाला है काफी खाश….मेष राशि वालों को रहना होगा थोड़ा सावधान….. जानें आपका दिन कैसा होगा

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से पाचन क्षमता और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार का माहौल सुख शांति और प्रेम बढ़ाने वाला साबित होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी खुशी रहेगी।

वृष राशि: आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन वह आपकी शांति को भंग कर देगी। व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई जिमेदारी भरा काम मिल सकता है। आप एक बार अच्छे से मेल चेक कर ले कुछ जरूरी चिज छूट ना जायें । साथ ही शाम को दोस्तों के साथ बात करके मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेंटस अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं। जिससे घर वालों का मन प्रसन्न होगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि: आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती है। दूसरों पर विश्वास ना करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है उनका दिन समान्य रहने वाला है। आपका मन शांत रहेगा।

सिंह राशि: उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाझ में सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या राशि: दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में खुशियों की भावना रहेगी और सभी से स्नेह करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और कुछ धन की प्राप्ति आपको अपने ससुराल पक्ष से भी हो सकती है, जो किसी न किसी रूप में आपको फायदा पहुंचाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

धनु राशि: आप के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा संभव है। प्रेम जीवन में समस्या बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार के छोटों से आप आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।

मकर राशि: आपका दिन खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगी। बच्चों के साथ भी समय बीतेगा, साथ ही आप उनके साथ गेम्स भी खेंलेंगे। इस राशि के अविवाहितों को विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बैठकर अपने दिल की बात शेयर करेंगें। अर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कारोबार में बरकत होगी। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कुम्भ राशि: दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाझ में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। छोटी बहन के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे ,जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे। परिवारिक के साथ समय बिताने से घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि: पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो उन्हें जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

Back to top button