अध्यातम

24 अप्रैल का राशिफल: वृष, कर्क, कन्या राशि वालों की इनकम में होगी बढ़ोतरी, मिथुन राशि वालों को उधार लेन-देन से रहना होगा बचकर….

मेष राशि : आज आपकी ऊर्जा और उत्तेजना बढ़ेगी। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। परिचित व्यक्ति आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार का कोई मसला आपके सामने आ सकता है। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।

मिथुन राशि: आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आज माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि: आज आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। थोड़ी सी मेहनत व अतिरिक्त प्रयासों से अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्या राशि: आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक चिंता से तनाव की स्थिति भी बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। आपके विरोधी आपके लिए परेशानियां खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। कई काम आपका ध्यान बँटाएंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु राशि: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ ही घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है।

मकर राशि: आज के दिन आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। किसी से बहस करने से बचें। अधिकारी आपके काम और आपके व्यवहार से प्रभावित हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। लोगों की राय गौर से सुनें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा।

कुंभ राशि: आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से सफलता दायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपके भाग्य को चमकाने मदद करेगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Back to top button