ब्यूरोक्रेट्स

IAS अभिषेक सिंह ,सनी लियोनी के साथ रोमांस करते दिखेंगे …वीडियो शेयर कर दी जानकारी…

मुंबई 25 अक्टूबर 2023 यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया है. जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ उनका एक रैप सॉन्ग रिलीज होने वाला है. इस वीडियो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी हैं. इसकी जानकारी खुद अभिषेक सिंह ने दी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी लियोनी भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं. 

अभिषेक सिंह ने अपने नए गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद इसकी जानकारी दी. उन्होंने सनी लियोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक सिंह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जौनपुर के लोगों को नवरात्र और दशहरा की बधाई दी और बताया कि जल्द ही सनी लियानी भी जौनपुर आ रही हैं. 

सनी लियोनी भी आएंगी नजर
आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जौनपुर के मेरे भाईयो, बहनों और बुजुर्गों, आज का दिन बड़ा शुभ है. हमने अभी अपने रैप वीडियो की शूटिंग खत्म की है, जिसे मैंने खुद गाया है. हमारी कोई थर्ड पार्टी नहीं है. इस गाने में सनी के होने से ग्लैमर और बढ़ गया है और जान आ गई है. मुझे उम्मीद है कि आपको ये गाना पसंद आएगा. 

उल्‍लेखनीय है कि अभिषेक सिंह ने साल 2011 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। अभिषेक सिंह की पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी यूपी कैडर में जानी-मानी आईएएस अधिकारी हैं। दुर्गा शक्ति बांदा की डीएम हैं। आईएएस बनने के बाद अभिषेक सिंह को साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्‍ली लगाया गया था।

साल 2020 दिल्‍ली से अभिषेक सिंह को वापस उनके मूल कैडर यूपी में भेज दिया गया था। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में अभिषेक सिंह को पर्यवेक्षक पद पर लगाया गया था। पर्यवेक्षक की कार के साथ तस्‍वीर सोशल मीडिया पर डालने की वजह से इनका निलंबित कर दिया था। पिछले दिनों ही अभिषेक सिंह ने आईएएस से इस्‍तीफा दे दिया था।

भारतीय प्रशासन‍िक सेवा के पूर्व अफसर अभिषेक सिंह के लिए बॉलीवुड की राह नई नहीं है। इससे पहले भी अभिषेक सिंह ब्री प्राक के दिल तोड़ के…व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना तो चाहा…समेत कई गानों में नजर आ चुके हैं।

Back to top button