ब्यूरोक्रेट्स

IAS,IPS,IFS प्रमोशन : 100 अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, दखिये पूरी लिस्ट …

राजस्थान 1 जनवरी2024|नए साल के अवसर पर, करीब 100 ऑल इंडिया सेवा अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इसमें 43 आईएएस, 37 आईपीएस, और 20 आईएफएस शामिल हैं, जिनके लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

पांच आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह, चार आईपीएस अफसरों को आईजी से एडीजी के पद पर पदोन्नति मिली है। 4 आईएफएस को मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला में प्रमोशन मिला है।

कुलदीप रांका, श्रेया गुहा, नरेश पाल गंगवार, आनंद कुमार, और रोली सिंह को प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें पूर्व सीएम गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका अभी एपीओ हैं, और अन्य अधिकारियों को जिन विभागों का जिम्मा दिया गया है, वहाँ पोस्टिंग है। सभी अधिकारियों को अभी वर्तमान पद पर ही पदोन्नति दी गई है।

पांच IAS मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नति
इसी तरह कार्मिक विभाग में 1994 बीच के पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत दी है। इस कुलदीप रांका, श्रेया गुहा, आनंद कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव बने हैं। इसके अलावा केंद्र में तैनात नरेश पाल गंगवार और रोली सिंह को परफॉर्म प्रमोशन दिया गया है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा की अबोव सुपर टाइम वेतन शृंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नति किया गया है। IAS मुक्तानंद अग्रवाल, राजन विशाल, अर्चना सिंह, डॉ मोहनलाल यादव, महेंद्र सोनी, शैली किसनानी, सुषमा अरोड़ा, रश्मि गुप्ता, वंदना संघवी को भारतीय प्रशासनिक सेवा की चयन वेतन श्रंखला से सुपर टाइम वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है।

Back to top button