ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

IFS Rajesh Uike: छत्तीसगढ़ के राजेश उइके ताजिकिस्तान के नये राजदूत बने, 2006 बैच के हैं अफसर

नई दिल्ली 9 नवंबर 2023। IFS राजेश उइके को ताजिकिस्तान गणराज्य में नए भारतीय दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 2006 बैच के IFS अधिकारी राजेश उईके छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के केशकाल के रहने वाले राजेश उईके ने विदेश मंत्रालय में रहते हुए कई अहम जिम्मेदारी संभाली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राजेश उइके वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं और जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

इससे पहले यह पद 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी विराज सिंह के पास था, जिन्हें 2019 में ताजिकिस्तान में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत और ताजिकिस्तान के बीच संबंध पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 28 अगस्त 1992 को राजनयिक संबंधों की स्थापना, दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है।

Back to top button