क्राइम

पूर्व सैनिक बीवी संग हो रहे झगडे में ,लड़ाई छुड़ाने गए भाई वा भतीजे को मारी गोली

मध्य प्रदेश 2 सितंबर 2023|मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य के सागर जिले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने भाई और भतीजे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटना में उसकी भतीजी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सैन्यकर्मी तब अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। विवाद के दौरान भाई और भतीजे बीच-बचाव करने आए, तभी शख्स ने उन पर गोली चला दी।

दखल देते हुए शांत रहने को कहा

घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। सनौधा थाने के निरीक्षक आरपी दुबे ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लालेपुर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी रामाधार तिवारी (50) को गिरफ्तार कर लिया है। दुबे के मुताबिक, रामाधार अपनी पत्नी संध्या से झगड़ रहा था, तभी उसके बड़े भाई राममिलन (62) और भतीजे अज्जू (36) ने दखल देते हुए उसे शांत रहने को कहा। 

इसके बाद आरोपी ने भाई और भतीजे पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घर के बाहर खड़ी भतीजी वर्षा (24) को भी गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुबे के मुताबिक, गोलीबारी के बाद रामाधार अपनी कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गया, लेकिन उसे कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया। 

आरोपी सेना का पूर्व जवान है

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल राममिलन और अज्जू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि वर्षा का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी सेना का पूर्व जवान है और उसने लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की चार बेटियां और एक बेटा है। गोलीबारी के वक्त उसके दो बच्चे स्कूल में थे।

Back to top button