क्राइम

CG: स्टील प्लांट में हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक की मौत,2 मजदूर बुरी तरह झुलसे……मचा हड़कंप

दुर्ग 6 अगस्त 2023। दुर्ग जिला के एक स्टील प्लांट में अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा हैं कि इस ब्लास्ट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये। आनन फानन में घायल मजदूरों को इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।

जानकारी के दुर्ग के रसमढ़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रायपुर स्टील प्लांट में रविवार को अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा हैं कि रविवार को फैक्ट्री बंद थी, प्रबंधन भी नहीं आया था। इसके बाद भी अंदर लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। इस काम के दौरान फैक्ट्री के अंदर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भट्ठी में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा हैं कि ब्लास्ट के बाद वहां क्रेन ऑपरेट करने वाले मजदूर के ऊपर गर्म लोहा छिटक कर आ गिरा।

इसकी चपेट में आते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान गनियारी निवासी खेमलाल साहू के रूप में हुई है।वहीं इस ब्लास्ट में मजदूर देवेंद्र कुमार साहू बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में सभी घायलों को भिलाई स्थित सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी के बाद अंजोरा और दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं इस घटना के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई सामने नही आया हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर रविवार को छुट्टी के दिन फैक्ट्री में ऐसा कौन सा चीज गलाया जा रहा था, जिसके कारण ब्लास्ट हो गया ? वही छुट्टी के कारण फैक्ट्री प्रबंधन सहित बड़े टेक्नीशियन और इंजीनियर छुट्टी पर थे, बावजूद इसके किसके कहने पर काम कराया जा रहा था ? ये पुलिस के लिए जांच का विषय हैं।

Back to top button