बिग ब्रेकिंग

भारत को मिली बड़ी कामयाबी… भारत ने किया परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत….

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022: परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि आज एक बैलेस्टिक मिसाइल का पूर्व निर्धारित सीमा तक परीक्षण किया गया। सफल परीक्षण के बाद मिसाइल के तकनीकी मानकों को मान्य किया गया है।

भारत ने शुक्रवार को रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की। भारतीय पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण कर अपनी जवाबी क्षमता का बेजोड़ नमूना पेश किया। रक्षा मंत्रालय ने इस सफल परीक्षण को अभूतपूर्व कामयाबी बताते हुए इसे परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का प्रमुख तत्व करार दिया। मालूम हो कि आईएनएस अरिहंत रणनीतिक लिहाज से भारत की महत्वपूर्ण पनडुब्‍बी है।

भारत की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने यह जानकारी दी। मिसाइल का परीक्षण (ballistic missile test) एक पूर्व निर्धारित सीमा तक किया गया और इसने बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधते हुए सभी ऑपरेशन और टेक्नोलॉजिकल स्टैंडर्ड को पूरा किया।

टिकाऊ और सुनिश्चित जवाबी क्षमता का परिचय
खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) द्वारा एसएलबीएम (पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण) का सफल यूजर्स ट्रेनिंग लॉन्च टीम की काबिलियत को साबित करने और एसएसबीएन प्रोग्राम (SSBN programme) के मुताबिक जरूरी है, जो भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व है।

‘पहले इस्तेमाल न करने’ की प्रतिबद्धता
बयान में कहा गया कि यह भारत की ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’ की नीति को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत, टिकाऊ और सुनिश्चित जवाबी क्षमता है जो इसकी ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) (SSBN 80) एक विशालकाय और एडवांस S2 सामरिक स्ट्राइक परमाणु पनडुब्बी है। यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के भारत के अरिहंत कैटेगरी का प्रमुख शिप है।

INS अरिहंत की खासियत
भारतीय नौसेना के लिए एटमी हथियारों से लैस INS अरिहंत सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। यह समुद्र के किसी भी कोने से दुश्मन देश के किसी भी शहर पर हमला कर सकती है। इसके जरिए समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमला किया जा सकता है। यह दुश्मन को चकमा दे सकती है, यानी इसकी मौजूदगी का आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता।

यह परमाणु ऊर्जा से चलती है। इसमें और भी खूबियां हैं, ऐसे में यह लंबे समय तक गहरे पानी में रह सकती है। INS अरिहंत में 750 किमी और 3500 किमी क्षमता वाली मिसाइलें हैं। हालांकि इस मामले में भारत से आगे अमेरिका, रूस और चीन है, जिनके पास 5000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक मार करने वाली मिसाइलें हैं।

Back to top button