मनोरंजन

एयरपोर्ट पर सैफ अली खान कंफ्यूज होते नजर आए , एक बड़ी गड़बड़ करने से बचे…

मुंबई 19 दिसंबर 2023|सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की हिट जोड़ी है। दोनों को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ही स्टार्स काफी फन लविंग हैं। हाल में ही दोनों अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ वेकेशन पर रवाना हुए। एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो भी सामने आया। इस दौरान दोनों काफी कूल आउटफिट में नजर आए। इसी दौरान सैफ अली खान थोड़ा कंफ्यूज हो गए। सैफ अली खान का कंफ्यूजन उनके चेहरे पर साफ देखने को मिला। सामने आए वीडियो में उन्होंने काफी फनी एक्सप्रेशन दिया है, जिसका वाीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान हुए कंफ्यूज
दरअसल, सामने आए वीडियो में सैफ अली खान बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं। इस दौरान वो दोनों बच्चों को संभालते नजर आते हैं। इसी बीच पैपराजी एक फैमिली फोटो के लिए कहते हैं। इसी दौरान सैफ करीना की जगह फ्लाइट अटेंडेंट को कमर से पकड़ने ही वाले होते हैं कि उन्हें समझ आता है कि वो करीना नहीं हैं। ऐसे में वो हंसने लगते हैं और उनकी हंसी देखकर करीना भी मामले को समझ जाती हैं और वो भी हंस पड़ती हैं। वीडियो में सैफ, करीना और अटेंडेंट से कहते भी हैं कि वो कंफ्यूज हो गए थे। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि दोनों ने रेड जैकेट ही पहनी थी। वीडियो देखने के बाद फैंस की भी खूब हंसी छूट रही है।

https://www.instagram.com/instantbollywood/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e3881169-c8f6-4696-b93c-89109092f409

Back to top button