बिग ब्रेकिंग

CG- स्कूलों में कैसे बनेगा मध्याह्न भोजन? रसोईया संघ जा रहा है हड़ताल पर…DPI ने सभी DEO को दिया ये निर्देश

रायपुर 12 फरवरी 2024। स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले सरोईया हड़ताल पर जा रहे हैं। रसोईया संघ ने 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हड़ताल को लेकर DPI ने सभी DEO को निर्देश दिया है कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन में व्यवधान नहीं आना चाहिये। डीईओ को भेजे पत्र में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान स्कूलों में मह्याह्न भोजन बनाने की जिम्मेदारी संचालनकर्ता समूह की है।

लिहाजा विकट परिस्थिति में भी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था बंद नहीं होनी चाहिये। DPI ने निर्देश में कहा है कि भोजन पकाने की जिम्मेदारी संचालनकर्ता समूहों की है, लिहाजा हड़ताल अवधि में भी वो स्कूलों में भोजन की व्यवस्था करें।

 

Back to top button