शिक्षक/कर्मचारी

JOB NEWS : केंद्रीय विद्यालयों में चार हजार से ज्यादा नौकरियां,आवेदन के लिए सिर्फ 12 नवंबर तक का हैं समय,इस तारीख तक भर सकेंगें ऑन लाइन आवेदन…

NW डेस्क 10 नवंबर 2022। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 नवंबर तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक और अधिकारी हैं, वे अब 12 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑन लाइन आवेदन की तिथि पहले के अनुसार 16 नवंबर तक यथावत रखी गयी हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि नियंत्रण अधिकारी द्वारा आवेदन लिंक बनाने और सभी कर्मचारियों के लिए फॉर्म एप्लीकेशन जनरेट करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2022 से बढ़ाकर 12 नवंबरए 2022 तक कर दी गई है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4014 रिक्त पदों पर भर्ती लेना हैं। जिनमें से 278 रिक्तियां प्रिंसिपल के पद के लिए, 116 वाइस प्रिंसिपल के लिए, 07 वित्त अधिकारी के लिए, 22 सेक्शन ऑफिसर के लिए, 1200 पीजीटी, 2154 टीजीटी के लिए और 237 रिक्तियां प्रधानाध्यापक के लिए हैं। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले नौ नवंबर 2022 तक रखी गयी थी। जिसे अब 12 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2022 थी जो कि यथावत है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं।

Back to top button