मनोरंजन

VIDEO कलास्टार : यो यो हनी सिंह के गाने ‘कलास्टार’ ने ,YOU TUBE,पर मचाया तहलका..

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2023| एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 9 साल बाद रैपर यो यो हनी सिंह के साथ फिर से नजर आ रही हैं। दोनों ने रविवार को अपना नया ट्रैक ‘कलास्टार’ रिलीज किया। इस म्यूजिक वीडियो ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाका कर दिया है। गाने का वीडियो रिलीज हुए अभी महज कुछ ही घंटे बीते हैं और इसे अब तक 32 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हर मिनट पर इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।  

‘देसी कलाकर’ का है सीक्वल

यह गाना सोनाक्षी और यो यो हनी सिंह के पिछले म्यूजिक एल्बम ‘देसी कलाकार’ का विस्तार है, जो 2014 में रिलीज हुआ था। गाने के म्यूजिक वीडियो में यो यो हनी सिंह और सोनाक्षी के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस सहयोग के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने साझा किया, “9 साल बाद एक बार फिर यो यो हनी सिंह के साथ जुड़ना बेहद खुशी की बात थी। हनी के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है, और इस गाने में जो जीवंतता है वह स्वैग से भरपूर है।”

Back to top button