हेडलाइन

व्याख्याता नाराज : 10 साल से नहीं मिला प्रमोशन.. वरिष्ठ/नियमित व्याख्याता आंदोलन के मूड में.. बैठक कर बनायी रणनीति

रायपुर 24 मार्च 2023। प्रमोशन नहीं मिलने से वरिष्ठ व्याख्याता/नियमित व्याख्याता काफी नाराज है। नाराज व्याख्याताओं ने अब आंदोलन में उतरने की बात कही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निजी होटल में मीटिंग हॉल में छत्तीसगढ़ प्राचार्य संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रमोशन के मुद्दे पर राज्य सरकार के रुख पर नाराजगी जतायी गयी।

बैठक में मौजूद उमेश मुदलियार, अजय तिवारी, बिहारी लाल शर्मा , सतीश प्रकाश सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने एक सुर में सरकार के प्रमोशन को लेकर नजरिये पर नाराजगी जतायी गयी, वहीं सरकार के खिलाफ प्रमोशन के मुद्दे पर आंदोलन की हुंका भी भरी गयी। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब एक सूत्रीय मांग को लेकर हक की लड़ाई लड़ी जाये।

पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ व्याख्याता/नियमित व्याख्याता से प्राचार्य के पद पर विगत 10 वर्षो से पदोन्नति नही मिली है। प्रमोशन में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की शासन स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी। उक्त मीटिंग में उमेश मुदलियार, अजय तिवारी, बिहारी लाल शर्मा , सतीश प्रकाश सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Back to top button