क्राइम

CG : नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया बलात्कार,गांव से बाहर ले जाने की फिराक में था आरोपी,पुलिस ने किया अरेस्ट

कांकेर 21 नवंबर 2023। कांकेर जिला में एक 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की बाजार से घर लौट रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। दो दिनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़कर लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का ये मामला दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को नाबालिग लड़की दुर्गुकोंदल के बाजार गई हुई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी,तब परिजनों ने उसकी सहेली, रिश्तेदारों के घर और गांव में उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिनों तक काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिलने पर परिजनों ने 19 नवंबर को थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस ने मामले की अपराध दर्ज कर लापता नाबालिग लड़की की पतासाजी कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से कोडपाखा मार्ग पर एक युवक के साथ एक लड़की के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप कुमार कावड़े बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के बाद लड़की को लेकर गांव से बाहर भागने की फिराक में था। वहीं लड़की ने पूछताछ में उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button