हेडलाइन

शिव डहरिया को जिताने की जिम्मेदारी महंत को, जांजगीर लोकसभा के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, नेता प्रतिपक्ष सहित 8 विधायकों व 22 नेताओं की टीम संभालेगी कमान

रायपुर 11 अप्रैल 2024। चरणदास महंत को जांजगीर लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी ने आज जांजगीर लोकसभा के लिए लोकसभा स्तरीय संचालन समिति का गठन किया है। अर्जुन तिवारी को संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है । वहीं रामकुमार यादव, राघवेंद्र कुमार सिंह, व्यास कश्यप, बालेश्वर साहू, शेषराज हरवंश और कविता प्राणलहरे और संदीप साहू को संचालन समिति में शामिल किया गया है।

वहीं पूर्व विधायक, लोकसभा प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियों को भी संचालन समिति में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पार्टी ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को जांजगीर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा की तरफ से जांजगीर से कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

 

Back to top button