स्पोर्ट्स

आज से मिशन वर्ल्ड कप शुरू, ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया…टीम इंडिया ने शेयर की लेटेस्ट फोटो ….

नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2022 : टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप आज से आरम्भ हो रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है, जहां इस बार टी20 विश्व कप 2022 खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया ने सीधे पर्थ के लिए उड़ान भरी है। रोहित ब्रिगेड को वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी शामिल हैं। दो टीमें क्वालिफाइंग राउंड के बाद ग्रुप में शामिल होंगी।

हाल ही में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को अपने ही घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है। तीसरा मैच इंदौर में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली थी। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप को लेकर अपडेट दिया था।

उन्होंने कहा था, ‘टीम के कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। यही वजह है कि हम जल्दी वहां जाना चाहते हैं। पर्थ की उछालभरी पिचों पर कुछ मैच खेलेंगे, तो परिस्थिति को जान पाएंगे। टीम में शामिल खिलाड़ियों में से 7-8 ही पहले ऑस्ट्रेलिया गए हैं।’

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में पहला मैच दीपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा। टीम इंडिया सबसे पहले पर्थ पहुंचेगी। यहां 13 तारीख तक कैम्प लगेगा। इस दौरान दो वॉर्म-अप मैच भी खेले जाएंगे।

इन दोनों वॉर्म-अप मैचों की व्यवस्था बीसीसीआई ने खुद की है जो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाएंगे। यह दोनों मैच 10 और 12 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद भारतीय टीम को ब्रिस्बेन में दो आईसीसी के वॉर्म-अप मैच भी खेलना है। यह दोनों आईसीसी के वॉर्म-अप मैच 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड खिलाफ खेले जाएंगे।

वॉर्म-अप मैच
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन: 10 अक्टूबर
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन: 12 अक्टूबर
बनाम ऑस्ट्रेलिया: 17 अक्टूबर
बनाम न्यूजीलैंड: 19 अक्टूबर

ऑफिशियल शेड्यूल:
भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न)
भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर, दोपहर 12.30 बजे (सिडनी)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर, शाम 4.30 बजे (पर्थ)
भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (एडिलेड)
भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

Back to top button