वायरल न्यूज़

शिकारी बने बंदर: महिला को ऐसा काटा की काटना पड़ेगा पैर.. दस लोगों को भी किया घायल …वन विभाग के तीन जिलों की टीम ने



दुर्ग 2 नवंबर 2022 । दुर्ग जिले में बंदरों का ऐसा कहर था कि लोग घरों से निकलना बंद कर दिए थे। तीन बंदर शहर में ऐसा आतंक मचा कर रखे थे, जो भी व्यक्ति सामने मिलता उसे काट लेते। इन बंदरों ने अब तक 10 लोगों को घायल किया है । वही उड़ीसा से आई एक महिला को पैर में कांटा। अब उक्त महिला के पैर काटने की नौबत आ गई। बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की 3 जिलों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया जिसमें बंदरों को पहचान कर पकड़ा गया है।
मामले पर दुर्ग डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि तीन बंदर शहर में आतंक मचाए हुए थे। सोमवार से लेकर बुधवार तक 10 लोगों को उन्होंने घायल किया। वहीं बुधवार को उड़ीसा से आई एक महिला के पैर में हमला किया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
मैत्री गार्डन में रखे जाएंगे बंदर
डीएफओ ने बताया कि तीनों बंदरों को पकड़कर मैत्री गार्डन के विशेषज्ञों के बीच रखा जाएगा। जैसे ही बंदर सामान्य होंगे उन्हें सुदूर इलाके में छोड़ दिया जाएगा।

Back to top button