VIDEO : मॉडल ने आखिर क्यों एफिल टावर के सामने उतार दिए कपड़े, बिकिनी में हुआ VIDEO वायरल…
फ्रांस 11 नवंबर 2022। सोशल मीडिया में दो विदेशी मॉडल का विडियों काफी वायरल हो रहा हैं। ब्राजील की दो फीमेल मॉडल फ्रांस के पेरिस में एफिल टावर के सामने अचानक कपड़े उतारकर बिगनी में फोटो शूट करवाने लगती हैं। माडल्स के कपड़े उतारने की वजह से अब हंगामा मच गया हैं। इसका वीडियो सामने आया हैं जिसमें दोनों मॉडल अपने कपड़े उतारकर सिर्फ बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा हैं कि ब्राजील की ये दोनों मॉडल्स अपने बिकिनी बिजनेस को प्रमोट करने के लिए एफिल टावर गई थीं। बवाल तब बढ़ गया, जब उन्होंने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर खूब निशाना साधा। सामने आए वीडियो में दोनों लड़कियों ने लंबे ब्लैक कोट पहने हुए हैं। इसके बाद दोनों ही अपने इन कोट्स को उतारने लगती हैं और आखिर में रेड बिकिनी में नजर आने लगती हैं।
इस दौरान उनके आसपास काफी भीड़ भी लग गई और दूर-दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आने लगे। इसके बाद कुछ पुलिसवाले भी सामने आए और उन्हें खुद को ढंकने के लिए कहा। वैनेसा लोपेज नामक एक महिला ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लगभग गिरफ्तार कर लिया गया था, कि वे बिकिनी का विज्ञापन कर रही थीं और उनसे कहा गया कि वे ऐसा नहीं कर सकती हैं।
इसके बाद पुलिस वालों को जब वे समझाने पहुंचीं तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह नियमों के खिलाफ है और आप टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर सेमी-न्यूड फोटोज नहीं ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद काफी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक बताया है और कहा है कि महिलाओं ने लाइन को क्रॉस किया है।