क्राइम

मां करती है प्राइवेट जॉब, पिता नहीं हे इस दुनियां में,….आरोपी ने बेटी का पहले किया रेप और रेल…..

फरीदाबाद 13 अगस्त 2022 : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां फरीदाबाद स्थित सेक्टर-4 में 12 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला गया। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को रेल पटरी पर फेंक इस घटना को कत्ल की शक्ल देने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। बच्ची के पिता की हाल ही में तीन महीने पहले मौत हो गई थी। पीड़िता के घर उसकी मां चलती है, जो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। बताया गया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मृतका की मां अपने भाई को रखी बांधने दिल्ली गई हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने घर के नजदीक किसी काम से गई हुई थी। काफी देर तक वापस नहीं आयी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उस लड़की का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची के कई अंगों से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजवा दिया। वहीं, मृतका के पोस्ट्मॉर्टम के बाद विसरा रिपोर्ट जांच के लिए रोहतक भेज दी है। इस मामले में हत्या रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Back to top button