क्राइम

6 की हत्या : 10 बीघा जमीन के लिए 35 मिनट में 6 हत्याएं , लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया

देवरिया 3 अक्टूबर 2023|उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह लोगों की हत्या ने झकझोर कर रख दिया है। सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ। पुरानी रंजिश में जहां विवाद होने पर एक शख्स की हत्या वहीं तो बदले की आग में जल रहे परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के पांच लोगों को रूह कंपाने वाली मौत दे दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैरान करने वाली बात तो ये है कि 35 मिनट के अंदर छह लोगों के शरीर से खून की धारा बहा दी गई। आइए जानते हैं घटना की जड़ क्या है…

दो जातियां। जमीन विवाद। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या। ये नरसंहार हुआ है यूपी के देवरिया में। इस वक्त फतेहपुर गांव का लेड़हा टोला पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील है। लखनऊ से आए डीजी स्पेशल प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद गांव से आकर लौट चुके हैं। लेकिन गांव में मातम का माहौल है।

सुबह 6 बजे का वक्त रहा होगा। गांव के प्रेम यादव बाइक से अकेले सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यहां दोनों में कहासुनी हुई और उनकी हत्याकर लाश घर के बाहर फेंक दी थी। प्रेम यादव को बचाने गांव के दो युवक दौड़े तो सत्यप्रकाश दुबे अपने परिवार संग उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर डरकर दोनों युवक भाग गए और प्रेम के परिवार को इसकी सूचना दी।

यह है घटना की वजह

ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे अपनी 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे। इसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे कर रहे थे। उसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के चलते सत्य प्रकाश दुबे दबते थे। हालांकि कागजी कार्रवाई में पीछे नहीं रहे हर जगह अपना पक्ष रखते रहे। यही विवाद चल रहा था। जो सोमवार के दिन छह लोगों की हत्या की वजह बन गई।

पूरा विवाद?
फतेहपुर के लेहड़ा टोले के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधू दुबे ने 2014 में अपने हिस्से की 10 बीघा जमीन अभयपुर टोला निवसी प्रेमचंद यादव को बेच दी थी. इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार सुबह 7 बजे के करीब प्रेमचंद यादव बाइक से खेत पहुंचे और फिर सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे। जहां दोनों में विवाद हुआ. जिसके बाद सत्यप्रकाश दुबे ने प्रेमचंद की गला रेतकर हत्या कर दी. इसकी खबर जैसे ही प्रेमचंद के परिवार और उनके टोले को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे. इसके बाद गुस्साए लोग, लाठी, डंडे, बन्दूक से लैस होकर सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस हमले में सत्यप्रकाश दुबे का एक 8 साल का बच्चा घायल है, जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है.

इनकी हुई मौत 
सत्यप्रकाश दुबे, पत्नी किरण दुबे, बेटी सलोनी, नंदनी, बेटा गांधी और प्रेमचंद यादव की मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद देवरिया से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया. तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स की तैनाती की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ से अफसरों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की है. मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Back to top button