हेडलाइन

नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली को जवानों ने किया ढेर, घायल अवस्था में एक नक्सली सहित 2 पकड़ाए

बीजापुर 18 अप्रैल 2023। नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुबह हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया है, वहीं घटनास्थल पर एक नक्सली घायल अवस्था में पुलिस ने पकड़ा है। वही सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक और नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

घटना बीजापुर क्षेत्र के नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे, इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। काफी देर तक चली दोनों तरफ की गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हो गया, जबकि दूसरा नक्सली गोली लगने की वजह से घायल हो गया है। बीजापुर एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

Back to top button