जॉब/शिक्षा

NEET UG 2022 Result: जारी हुआ नीट का रिजल्ट, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप, ऐसे करें अपना रिजल्ट चके

नई दिल्ली 07 सितम्बर 2022 : नीट यूजी रिजल्ट 2022 का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रात 11 बजे अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्‍म हुआ है।परीक्षा 17 जुलाई 2022 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (NEET UG Result 2022) और नीट यूजी की फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट और आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

NEET UG 2022 Result LIVE: कैसे देखें रिजल्ट
– रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
– यहां होमपेज पर “Download NEET UG Result 2022. के लिंक पर क्लिक करें।
– अब लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
– अब नीट यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।

Back to top button