बिग ब्रेकिंग

स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन,अब जिला निर्माण दिवस पर हुई अवकाश की घोषणा,देखे आदेश की कॉपी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा हुई है। जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने इसके आदेश जारी किए है।कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 5 जनवरी को आदेश जारी कर दो सितंबर 2024 को पोला में स्थानीय अवकाश घोषित किया था। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए कल 10 फरवरी 2024 को नया जिला स्थापना दिवस हेतु स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया।

स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन,अब जिला निर्माण दिवस पर हुई अवकाश की घोषणा,देखे आदेश की कॉपी

read more: बजट के बाद मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री कर रहे हैं प्रेस कांफ्रेंस, देखिये सीधा प्रसारण

कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने यह संशोधन छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 11 अक्टूबर शुक्रवार को महाअष्टमी-महानवमी, 1 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और अब 2 सितंबर 24 को पोला पर स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए पोला के स्थान पर 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन,अब जिला निर्माण दिवस पर हुई अवकाश की घोषणा,देखे आदेश की कॉपी

Back to top button