बिग ब्रेकिंग

स्थानीय अवकाश : स्थानीय अवकाश में किया गया बदलाव, देखिये अवकाश में संशोधन की बदली लिस्ट

कांकेर 10 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के द्वारा 13 नवम्बर 2023 को ‘‘गोवर्धन पूजा’’ के लिए संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा स्थानीय अवकाश के लिए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार अब गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितम्बर दिन मंगलवार, नवाखाई त्यौहार 22 सितम्बर दिन शुक्रवार और दुर्गा महानवमी 23 अक्टूबर दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Back to top button