बिग ब्रेकिंग

CG BREAKING NEWS : बिलासपुर में युवक की गोली मारकर हत्या,वारदात के बाद मचा हड़कंप,महज दिखावा साबित हो रही पुलिस की सख्ती, बदमाशों के हौसले बुलंद

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2022। बिलासपुर में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं इसकी बानगी एक बार फिर सामने आयी हैं। यहां पचपेड़ी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक युवक को सरेरराह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर में लगातार हो रहे अपराध से लोग काफी दहशत में है, वही पुलिस की सख्ती अब महज दिखावा ही साबित होती नजर आ रही हैं।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर जिला के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के मानिकचौरी गांव में अजय यादव राशन दुकान का संचालन करता हैं। रविवार की रात नंदू साहू अपने साथी के साथ रात के वक्त दुकान पहुंचा था। दुकान बंद होने पर वह अजय यादव से दुकान खोलने का दबाव बना रहा था। अजय यादव ने जब दुकान खोलकर सामान देने से इंकार कर दिया, तो इसी बात केा लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों अपने पास रखे बंदूक से अजय यादव पर फायर कर दिया गया। इस घटना में गोली लगने पर अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गयी।

वही गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। उधर इस गोलीकांड की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पचपेड़ी पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। गौरतलब हैं कि बिलासपुर में मामूली विवाद पर गोली मारकर हत्या किये जाने की इस वारदात ने कए बार फिर पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिये है। बिलासपुर में आज भी शातिर बदमाश अवैध हथियार लेकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

लेकिन पुलिस इन तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। बड़ी घटना के बाद पुलिस देर रात तक चेकिंग कर जरूर आम लोगों को भरोसा दिलाने का प्रयास करती हैं, लेकिन पुलिस की ये कार्रवाई भी महज कुछ दिनों की रहती हैं। जिसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि हर बार की तरह बिलासपुर पुलिस वारदात होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित रहती है, या फिर शातिर बदमाशों को वारदात से पहले भी पकड़ने की मुहिम चलाकर अपराधियों पर नकेल कस पायेगी। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Back to top button