हेडलाइन

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , साइंस कॉलेज के समारोह में होंगी शामिल….

रायपुर 08 नवंबर 2022। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी पहुंच रही है। बता दें कि साइंस कॉलेज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 1948 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी। स मौके पर आयोजित होने वाले हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। ये आयोजन 12, 13 और 14 जनवरी को होने जा रहा है। जिसमें राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

आयोजन के प्रभारी प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि मुख्य समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। खाने-पीने की व्यवस्था साइंस कॉलेज में रहेगी। इसके लिए आयोजन समितियां गठित कर प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है, जहां पूर्व छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिए वन विभाग और PWD को पत्र लिखा गया है। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ADC की तरफ से 12 जनवरी का कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया है। बाकी प्रक्रिया चल रही है। इस पूरे समारोह के आयोजन के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं। आयोजन की खास बात है कि इसके लिए कॉलेज में पढ़े 10 हजार छात्र-छात्राओं और टीचर्स ने मिलकर 2 करोड़ 70 लाख का बजट तैयार किया है। समारोह के प्रभारी प्रोफेसर गिरीश कांत पांडेय ने बताया कि अब तक इस कॉलेज में पढ़े बच्चे अपनी इच्छा से पैसे कलेक्ट कर ये समारोह करवाएंगे। इस आयोजन के लिए शासन की तरफ से कोई खर्च नहीं लिया जा रहा है।

सीएम सहित कई अफसर इसी कॉलेज के
प्रो. पांडेय ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल साइंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में तीन सांसद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और व्यवसायी भी इस कॉलेज में पढ़े हैं। समारोह में विश्व भर में फैले करीब सात हजार पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विधाओं में आयोजन भी होंगे।

Back to top button