पॉलिटिकल

सुकमा में स्थापित हाईड्रो पॉवर सिंचाई प्रणाली की राहुल गांधी ने की तारीफ, बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के मिल रही है 24 घंटे सिंचाई सुविधा

रायपुर 3 फरवरी 2022 रायपुर प्रवास पर पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान के मुख्य कार्यक्रम पर मौजूद है। यहां कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का उन्होने सीएम भूपेश बघेल के साथ अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की। जल संसाधन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के डोम में इसका मॉडल प्रदर्शित किया गया है।

यहां बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के 24 घंटे सिंचाई होती है। इससे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे मौजूद थे।

Back to top button