मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्टर ने हॉलीवुड एक्ट्रेस को किया Kiss, ट्विटर पर मचा हंगामा….

नई दिल्ली 13 नवंबर 2022: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘द क्राउन’ का सीजन 5 स्ट्रीम हो गया है। इस शो में ब्रिटिश मोनार्क क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और उनके परिवार की कहानी को दिखाया गया है। शो के पांचवे सीजन में प्रिंस चार्ल्स (अब किंग चार्ल्स तृतीय) और प्रिंसेस डायना की शादी और तलाक को दिखाया गया है।

वेब सीरीज ‘द क्राउन‘ (The Crown 5) का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर 9 नवंबर को रिलीज किया गया। यह नेटफ्लिक्स का पॉपुलर वेब सीरीज है। इस सीजन में प्रिसेंस डायना की कहानी को दिखाया गया है। पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद (Humayun Saeed) ने इसमें ब्रिटिश-पाकिस्तानी हार्ट सर्जन डॉ हसनत खान का रोल किया, जिन्हें प्रिंसेस डायना ने डेट किया था। डायना का रोल एक्ट्रेस एलिजाबेथ डेबिकी (Elizabeth Debicki) ने निभाया है। वेब सीरीज में उनके बीच किसिंग सीन है जिसे लेकर ट्विटर पर हंगामा मचा हुआ है।

\https://twitter.com/waqas_bey/status/1591103861603061760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1591103861603061760%7Ctwgr%5Ebe254fef5e54c780f856bb125d19b06029543bc8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Fhollywood%2Fstory%2Fpakistani-actor-humayun-saeed-kiss-with-elizabeth-debicki-the-crown-season-5-viral-internet-has-a-meltdown-tmovp-1574067-2022-11-12

‘द क्राउन‘ का पांचवां सीजन दुनियाभर में धूम मचा रहा है। हुमायूं सईद 5वें सीजन के सातवें एपिसोड में दिखाई देते हैं। इस एपिसोड को ‘नो वूमेन लैंड‘ नाम दिया गया है। पाकिस्तानी एक्टर के अभिनय की तारीफ की जा रही है। हालांकि हर कोई उनके काम से प्रभावित है ऐसा भी नहीं है। एलिजाबेथ डेबिकी के साथ हुमायूं का इंटीमेट सीन है जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने कहा, क्या यही इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान है। एक ने कहा, पुरुषों को इस खबर पर हंसते हुए, भद्दी बातें कहते हुए, उन्हें भाग्यशाली बताते हुए दुख होता है। नैतिकता कितनी गिर गई है। एक ने लिखा, डॉ हसनत बने हुमायूं सईद ने लेडी डायना को किस किया, फतवा कब लगेगा।

इससे पहले गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 1995 में डायना और हसनत खान की पहली मुलाकात हुई। उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। डायना ने अपने स्टाफ को एक पादरी खोजने के लिए कहा था जो उनकी शादी मुस्लिम हसनत से करा सके। उन्होंने अपने बेटों विलियम और हैरी से भी उन्हें मिलवाया था। डायना पाकिस्तान में हसनत के घर गई थीं और उनके माता-पिता से मुलाकात की थी। 31 अगस्त 1997 को डायना की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।

Back to top button