अध्यातमहेडलाइन

Rashifal 11 March 2023 : सिंह राशिवाले पैसों को लेकर विवाद से बचें, मीन राशिवालों का संकट दूर होगा, देखिये आपका लकी नंबर और रंग

Today Rashifal 11 march 2023। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल

मेष –

जिस व्यक्ति के साथ बातचीत बंद हुई है, उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। अचानक से कुछ बातें सामने आने से अन्य लोगों के लिए नकारात्मकता सोच दूर होगी। साथ में दूसरों के पक्ष को समझकर मदद करने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

वृषभ –

मेहमानों का घर पर आना-जाना बढ़ेगा, इस कारण दिनभर व्यस्तता रहेगी। मेहमानों की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएंगे। किसी व्यक्ति की नकारात्मक बातों की वजह से कोई काम अचानक रुक सकता है, लेकिन चिंता न करें, आपको नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

मिथुन –

जिन बातों की वजह से अभी तक नकारात्मक महसूस हो रहा है, वे बातें दूर हो सकती हैं। लोगों के साथ संबंध गहरा होगा। परिवार के लोगों का साथ प्राप्त हो सकता है। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं, वह भी आपके पक्ष में होंगे।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क –

पुराने बातों की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की कोशिश करें। अपने सीमित विचारों को दूर करके नए अवसर पर ध्यान दें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव जल्द ही नजर आएगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

सिंह –

पैसों से संबंधित किए गए लेन-देन की वजह से किसी व्यक्ति के लिए गलतफहमी हो सकती है। अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकते हैं। अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। इसलिए जितना हो सके, उतना मानसिक रूप से उन्हें सहायता करने की कोशिश करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कन्या –

परिवार के किसी व्यक्ति के साथ बातचीत की वजह से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल बनती हुई नजर आ रही है। अभी के समय में केवल वर्तमान पर ध्यान दें। निराशा के कारण नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें। परिवार के लोगों की मदद करें, लेकिन अपना काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

तुला –

रिस्क की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके साथ दूरियां बन सकती हैं, इस बात को ठीक से समझने की कोशिश करें। खुद के लिए बन रही नाराजगी का असर अन्य रिश्तों पर हो सकता है। जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने के लिए गलत संगत से बचना होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

वृश्चिक –

अनेक प्रयत्न करने के बाद भी जीवन में नयापन महसूस नहीं होगा। जिन बातों में स्थिरता है, उनके लिए सकारात्मक विचार बनाए रखें। अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जिस प्रकार से आपके स्किल्स बेहतर बनेंगे, उस प्रकार से विचार भी बदलते हुए नजर आएंगे।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

धनु –

जो बदलाव आपको महसूस हो रहे हैं, उन पर पूरी तरह से ध्यान देने की कोशिश करें। सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालकर नई बातों का आनंद लें। आपकी संगत सुधरेगी। नए लोगों के साथ हुए परिचय के कारण खुद की गलतियों का एहसास होगा, जिन्हें सुधारने के लिए प्रयत्न किए जाएंगे।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

मकर –

अनजाना डर रह सकता है, उसका सामना करें। तभी आगे बढ़ना आपके लिए संभव हो सकता है। अन्य लोगों के विचारों का प्रभाव आपके जीवन पर बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के अनुसार विचार बदलने होंगे। लोगों को खुश रखने की कोशिश करना और उनसे प्रशंसा प्राप्त न होने से निराशा हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

कुंभ –

परिवार के लिए चिंता हो सकती है। फिर भी आप अपने कर्तव्य को निभाने की कोशिश करेंगे। लोगों की भावनात्मक जरूरतों को ठीक से समझना आपके लिए संभव हो सकता है। आपको थकान हो रही है तो खुद को थोड़ा आराम दें। क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करने की कोशिश करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मीन –

किसी बड़े निर्णय पर काम करना चाहते हैं तो दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी। भविष्य संबंधी बातों में आप कुछ हद तक उलझे हुए नजर आएंगे। अपने काम पर नियंत्रण रखें। आज इन लोगों की आलोचना हो सकती है। तनाव से बचना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

Back to top button