मौसम अपडेट

भयंकर गर्मी के बीच भारत में मानसून ने दी दस्तक, यहाँ होंगी तेज़ बारिश

नई दिल्लीः भैया इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे हर कोई त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। सूरज की बरसती आग से बचने के लिए लोग छाता और गमछा लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं, जो हर किसी के सामने बड़ी मुसीबत पैदा कर रही है।

भयंकर गर्मी के बीच भारत में मानसून ने दी दस्तक, यहाँ होंगी तेज़ बारिश

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने राहगीरों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। भीषण गर्मी के बीच एक खुशखबरी भी मिली है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ देर पहले देश के दक्षिण हिस्सों यानी निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी है।

इस बार समय से तीन दिन पहले मानसून ने एंट्री कर ली है, जो जल्द ही केरल में दस्तक देने वाला है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है।

आईएमडी ने दी बड़ी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने कहा कि ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के तमाम इलाकों में प्रवेश कर जाएगा, जहां मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी, जहां झमाझम बारिस हो रही है।

Read more : हार के बाद माही के आंसू छलकने का जिम्मेदार यह खिलाड़ी

आने वाले दिनों में भी यहां खूब बारिश होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में 22 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। बिहार, झारखंड और बंगाल के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं जताई गई है। बीते दिन शनिवार बाड़मेर और कानपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुा।

इन हिस्सों में जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर इलाकों में जहां भीषण गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। तमाम राज्यों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। 19 मई से 22 मई के दौरान मेघालय, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।

भयंकर गर्मी के बीच भारत में मानसून ने दी दस्तक, यहाँ होंगी तेज़ बारिश

इसके अलावा पुडुचेरी एंव कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। यहां पर (115.5-204.5 मिलीमीटर) बारिश होने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

Back to top button