ब्यूरोक्रेट्स

रिटायर IFS अफसर ने खुद को मारी गोली…. बाथरूम में खून से लथपथ मिले… बेटी भी है IFS अफसर

  • बाथरूम में खुद को मारी गोली 

लखनऊ 26 फरवरी 2022। रिटायर आईएफएस अधिकारी अतिबल सिंह (67) ने शुक्रवार को खुद को गोली से उड़ा लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिवारीजन उनको लेकर सहारा अस्तपाल गये। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अतिबल सिंह चीफ फॉरेस्ट ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। वह अपने परिवार के साथ विशालखंड-2 स्थित आवास पर रहते थे। परिवार में पत्नी आशा सिंह, बेटा अभिषेक सिंह, दो बेटियां आकांक्षा सिंह और अनामिका सिंह हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी भी वन विभाग में हाल ही में चयनित हुई है, जो कोयंबटूर में प्रशिक्षण ले रही है।

बेटा अभिषेक सिंह नोएडा में नौकरी करता है। घर पर अतिबल सिंह के साथ उनकी पत्नी आशा सिंह और दो नौकर थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी आशा सिंह अपने एक नौकर शिवमंगल सिंह के साथ एक परिचित के घर गई थीं। दूसरा नौकर लखीमपुर निवासी रामू किचन में खाना बना रहा था। इसी दौरान रामू ने बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनी।

रिटायर आईएफएस अधिकारी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको पहले घुटने में दिक्कत आई। फिर धीरे-धीरे कर रीढ़ की हड्डियों तक बीमारी पहुंच गई। उनको चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। कमर में हमेशा मेडिकल बेल्ट लगाना पड़ता था। इलाज भी चल रहा था। लेकिन इस बीमारी के कारण वह काफी चिड़चिडे़ हो गये थे। पत्नी व बच्चे भी इसके कारण काफी परेशान थे।

 

Back to top button