टॉप स्टोरीज़

रीता भगत शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश संग़ठन मंत्री नियुक्त…..हाल ही में ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुई थी चयनित

रायपुर 22 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पत्थलगांव महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती रीता भगत विगत दिनों ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयनित होकर के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का नाम रोशन किया और उनकी संगठन के प्रति निष्ठा ,सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा जी द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय कार्यकारिणी का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ के समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी मनीष मिश्रा सहित शिव मिश्रा, सुखनंदन यादव, अजय गुप्ता, सी.डी. भट्, सिराज बक्स, बलराम यादव, बसंत कौशिक, विकाश मानिकपुरी, उमा पांडे, कौशल अवस्थी, रवि प्रकाश, लोह सिंह,  प्रेमलता शर्मा, छोटे लाल साहू, रंजीत बनर्जी, आदित्य गौरव साहू, राजकुमार यादव,  खिलेश्वरी शांडिल्य, शेषनाथ पांडे, मिलेश्वर देशमुख, बसंत कुमार यादव, संजय प्रधान, मनोज अंबष्ट, शैलेश गुप्ता, बीपी मेश्राम, एलन साहू, राजू लाल टंडन, यादवेंद्र गजेंद्र, दुर्गा वर्मा,  राजकुमारी भगत, गायत्री साहू,  शांति उईके,  जयंती उसेंडी, शकुंतला साहू, अश्वनी कुर्रे, राजू यादव, नोहर चंद्रा, राजेश प्रधान,  बनमोती भोई, तरुण वैष्णव,  सुमन प्रधान, जलज थवाईत, संतराम साहू,  आशा कोरी, इंदु यादव,  आशा पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, उत्तम बघेल, गोवर्धन शारके, छवि पटेल, संजय प्रधान, अनीता दुबे,  लक्ष्मी बघेल, बसंत कुमार यादव, योगेंद्र ठाकुर, केसरी पैकरा, सत्यनारायण यादव,  नीलिमा कन्नौजे, भूपेश पाणीग्रही, अजय साहू,  प्रभा साहू,  दीप्ति बिसेन,  सरोज वर्मा,  गरिमा शर्मा,  चमेली ध्रुव संकीर्तन नंद, हेमेंद्र चंद्रहास, राजवीर किरार, संत कुमार साहू,  विनीता साहू,  जयंती उसेंडी,  पूर्णिमा पांडेजशपुर के जिला कार्यकारिणी एवं पत्थलगांव के ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है और यह कामना करते हैं कि  रीता भगत जी संगठन में महत्वपूर्ण पद ,दायित्व को निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।

Back to top button