टॉप स्टोरीज़

सिंगर को लगी गोली, स्टेज शो के दौरान गोली लगने से हड़कंप, मची भगदड़

सारण 1 जून 2023। बिहार में कार्यक्रम के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब मंचल पर गाना गा रही सिंगर को गोली लग गयी। बिहार की चर्चित भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को गोली लगी है। स्टेज प्रोग्राम के दौरान उन्हें गोली लगी है। ये हादसा है या साजिश ये अभी साफ नहीं हो पाया है। इस मामले में अभी कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के सारण जिले में स्टेज शो के दौरान फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को गोली लगी है। गोली उनकी जांघ में लगी है।निशा उपाध्याय ने काफी कम दिनों में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। सोशल मीडिया में उनके काफी फैंस फॉलोअर्स हैं।

डाक्टरों ने निशा की स्थिति को अभी खतरे से बाहर बताया है। फिलहाल पटना के मैक्स हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया है। भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक छपरा के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुवार गांव निवासी अनिल सिंह के घर में यगोपवित संस्कार का कार्यक्रम था। इसी दौरान ये घटना हुई।कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को भी बुलाया गया था।

निशा उपाध्याय जैसे ही स्टेज पर आईं, वैसे ही हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। गाने के दौरान अचानक वह पैर सहलाने लगीं। पहले लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। फिर उन्होंने बताया कि गोली लग गई है। स्टेज से फायरिंग नहीं करने की अपील की जाने लगी। मंच संचालक ने कहा कि निशा जी को गोली लग गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया। उन्हें आनन-फानन में पटना लाया गया। अभी अस्पताल में निशा का इलाज चल रहा है।

Back to top button