हेडलाइन

तबादले को लेकर जारी हुआ सख्त निर्देश…तुरंत रिलीव करने को कहा…देखिये आदेश…

रायपुर 31 अक्टूबर 2022। पंचायत संचालनालय ने ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को तत्काल भार मुक्त करने का आदेश जारी किया है। प्रदेश भर के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और उप संचालकों को तत्काल आदेश पारित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेश में उल्लेखित किया गया है स्थानांतरण 2022 नीति के अंतर्गत जो भी कर्मचारी का स्थानांतरण जिला स्तर या राज्य स्तर पर हुआ है। उसे तत्काल भार मुक्त किया जाए । वही आदेश में स्पष्ट तौर पर उल्लेखित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी स्थानांतरण होने के बाद उक्त जगह पर अवकाश के लिए आवेदन करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाए। उन्हें तत्काल मुख्यालय से एकतरफा आदेश जारी कर भार मुक्त किया जाए।

Back to top button