हेडलाइन

हड़ताल खत्म, ब्रेकिंग : स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म, इन मांगों पर आश्वासन के बाद हड़ताल लिया वापस, 24 दिनों से चल रही थी स्ट्राइक

रायपुर 13 सितंबर 2023। स्वास्थ्यकर्मियों की 24 दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गयी है। हड़ताल स्थगित करने के बाद आज शाम मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की मुलाकात हो सकती है। प्रतिनिधिममंडल से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ राज्य सरकार ने एस्मा भी लगाया था। हजारों स्वास्थ्यकर्मी को बर्खास्त भी किया गया था, बावजूद स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर अडिग थे।

कल स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हुई थी। आज फिर एक दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया।

फेडरेशन के पदाधिकारी जिसमे टारजन गुप्ता , डॉक्टर इकबाल , डॉक्टर रीना राजपुत , सुमन शर्मा , अंशिला बेस , डॉक्टर हीरासिंग लोधी , भूपेंद्र सोनी , देवाश्री साव एवम् समस्त प्रदेश अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति में कहा की आश्वासन के बाद वो अपना हड़ताल वापस ले रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधमंडल द्वारा मंच पर दिए आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों (डॉक्टर्स,स्वाथ्य संयोजक, नर्सेज ) का 21 अगस्त से शुरू हुआ था जिसमे पहली बार किसी आंदोलन में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंडल हड़ताल स्थल में में आकर कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुएआंदोलन को स्थगित कराया । साथ ही हड़ताल स्थगित होते ही मुख्यमंत्री की के निर्देश में बर्खास्तगी ,निलंबन की बहाली का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि के तौर पर डॉक्टर राकेश गुप्ता (कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ), सुशील शुक्ला (कांग्रेस प्रवक्ता ), धनंजय सिंह ठाकुर ( कांग्रेस प्रवक्ता )
अजय साहू (महामंत्री कांग्रेस ) उपस्थित रहे । संघ के प्रांतीय संयोजकों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए और जनहित में आज हड़ताल स्थगित करने का घोषणा कर दिया।

Back to top button