टॉप स्टोरीज़

VIDEO : स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, रेलवे स्टेशन पर युवक की ट्रेन से टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

मुंबई 23 सितंबर 2022 : मुंबई से सटे कल्याण रेलवे स्टेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। धुले का रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक मुंब्रा में अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने जा रहा है। लेकिन जाते समय ही वह कल्याण रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया. जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र के मुब्रा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन से टक्कर के कारण दर्दनाक मौत हुई है। घटना 21 सितंबर बुधवार की बताई जा रही है। महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला रामेश्वर देवरे मुंब्रा स्टेशन पर खड़ा था। अचानक से वह प्लेटफॉर्म के किनारे किसी कारणवश जाकर बैठ गया, तभी प्लेटफार्म पर तेज रफ्तार ट्रेन आई और उसे ठोकर मारी दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गोल-गोल घूमकर प्लेटफॉर्म पर दस मीटर दूर जाकर गिरा। पूरा हादसा प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

जानकारी के मुताबिक धुले का रहने वाला 22 साल का रामेश्वर भरत देवरे ठाणे आया हुआ था। वह ठाणे के मुंब्रा स्टेशन पर था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रामेश्वर को उल्टी होने लगी। वह उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर भागा। उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े रामेश्वर भरत देवरे ने इधर-उधर नहीं देखा। इसी बीच उस ट्रैक पर ट्रेन आ गई। उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर भागा रामेश्वर भरत देवरे ट्रेन की चपेट में आ गया। रामेश्वर भरत देवरे को अपनी चपेट में लेते हुए ट्रेन निकल गई। रामेश्वर खून से लथपथ घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। रेलवे स्टेशन पवर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही ठाणे जिले के लोह मार्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायल रामेश्वर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Back to top button