वायरल न्यूज़

दूल्हे को छिप-छिपकर देख रही थी दुल्हन तभी जा मिली नजर, फिर जो हुआ कैमरे में हो गया कैद

Bride Groom Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें जितनी बार भी देखो मन नहीं भरता है। कुछ इसी तरह का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते हैं कि दुल्हन के घर दूल्हा बारात के साथ पहुंचता है। दुल्हन बालकनी से दूल्हे को छिपकर देख रही होती है। लेकिन तभी दोनों की नजरें जा मिलती है और फिर जो कुछ हुआ सोच नहीं सकते।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैरिज हॉल के बाहर बारात आ गई है। जैसे ही दुल्हन को यह बात पता चली, वैसे ही वह भागकर बालकनी पर पहुंच जाती है। इसके बाद दूल्हे को बहुत ही प्यार से निहारने लगती है। अपने दूल्हे को शादी की ड्रेस में देखकर दुल्हन का दिल खुश हो जाता है। इसके बाद दुल्हन के चेहरे की चमक देखते ही बनती है। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा जब बारात लेकर मैरिज हॉल के अंदर एंट्री कर रहा होता है तो दुल्हन बालकनी पर खड़ी होकर मन ही मन खुश होती रहती है। हालांकि इस दौरान वह यह भी चाहती है कि उसे कोई देख ना ले। इसलिए वह चुपके-चुपके छिपकर दूल्हे और बारात को देख रही होती है। इसके बाद वह मन ही मन मुस्कुराती है।

https://www.instagram.com/reel/CT39rRWJ4R6/?utm_source=ig_embed&ig_rid=96fa7462-fb36-4de1-a917-155e38931dd6

आप दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशंस से समझ सकते हैं कि अपने पार्टनर को देखने के लिए वह कितनी बेताब थी। इसके बाद जब वह अपने दूल्हे को जी भरकर देख लेती है तो कैमरे के सामने आकर शरमाने लगती है। इसके बाद वह डांस करती भी दिखाई देती है। अंत में वह हंसते हुए वापस कमरे में चली जाती है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को द ब्राइड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। करीब 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Back to top button