वायरल न्यूज़

शादी के संगीत कार्यक्रम में नाचती महिला को आया हार्ट अटैक, मंच पर गिरते ही दम तोड़ा

सिवनी 16 दिसंबर 2022: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला की नाचते-नाचते मंच पर ही मौत हो गई। खबर है कि महिला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। दरअसल शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था, उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी समय महिला डांस करते हुए गिर गई। महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है, बुधवार की रात यहां एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं।डांस के दौरान 60 साल की महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई।लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक,महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

Back to top button