क्राइम

CG।प्रेमी जोड़े की लाश मिली: घर से सप्ताह दिन पहले हुए थे लापता….आज फंदे पर लटकी मिली लाश… पुलिस ने…

गरियाबंद 29 अक्टूबर 2021। गरियाबंद के जतमई क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। युवक-युवती दोनों का धड़ नीचे गिरा मिला है। जबकि बाकी हिस्सा फंदे पर है। माना जा रहा है कि शव काफी पुराना होने वजह से गल चुका है, जिसकी वजह से फंदे पर लटका धड़ नीचे गिर गया है।

प्रेमी-प्रेमिका की पहचान मिथलेश और दामिनी के रूप में हुई है। दोनो। युवक-युवती पास के ही गांव करकरा के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था,दोनो घर से करीब एक सप्ताह पहले लापता हो गए थे, तभी से उन्हें लगातार घर वाले ढूंढ रहे थे। आज दोनों की लाश जतमई जंगल में मिली, जहां ये लाश मिली, वहां से वाच टावर कुछ ही दूरी पर है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। शव बुरी तरह सड़ चुका है। माना जा रहा है कि घर से भागने के बाद ही दोनों ने यहां आकर फांसी लगा ली होगी।

Back to top button