अध्यातम

इन 5 राशियों वालों की आज बदल जाएगी किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके राशि…

रायपुर 26 मई 2022 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।, आज रात 10 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक पांचवा पंचक

रहेगा है। आज अचला एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 25 मई 2022 को राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

  1. मेष राशिफल-
    आज राशि स्वामी मंगल व गुरु प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।
  2. वृष राशिफल-
    आज का दिन चन्द्रमा एकादश भाव का शुभ है। छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
  3. मिथुन राशिफल-
    आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।
  4. कर्क राशिफल-
    चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्य भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
  5. सिंह राशिफल-
    इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व वृष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
  6. कन्या राशिफल-
    चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी वहीं गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। अन्न दान करें।
  7. तुला राशिफल-
    चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।
  8. वृश्चिक राशिफल-
    चन्द्रमा तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।
  9. धनु राशिफल-
    आज शनि तृतीय, सूर्य वृष व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Back to top button