पॉलिटिकल

नड्डा पर CM भूपेश का तीखा पलटवार… बोले- ‘कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी मुख्यमंत्री का नाम भाषण में 9 बार ले तो समझा….’.भ्रष्टाचार के मामले में भी नड्डा को घेरा..

रायपुर 9 सितंबर 2022। जेपी नड्डा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। रायपुर के साईंस कालेज मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने भ्रष्टाचार और विकास की थमी रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला था। नये जिला का उदाहरण कर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नड्डा को उन्ही के बयानों पर घेरा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर किसी राज्य के मुख्यमंत्री का अपने भाषण में 9 बार नाम ले, तो समझा जा सकता है कि उनकी छत्तीसगढ़ के प्रति सोच क्या है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्काई वाक का उदाहरण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में लिया था, सब को पता है कि ये भ्रष्टाचार का स्तूप है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वो रमन सिंह को बोल नहीं सकते, लेकिन हर किसी को पता है कि रमन सिंह और राजेश मूणत के भ्रष्टाचार का ये स्तूप है। भ्रष्टाचार की बात वो पिछली सरकार की बात बता रहे हैं, जिसमें खूब शोषण हुआ। नान में, धान में, खदान में किसमें इन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया।

Back to top button