बिग ब्रेकिंग

स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल खत्म …..मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद आंदोलन को वापस लेने का लिया गया फैसला… 6 सूत्री मांगों पर बनी सहमति… पे ग्रेड व पदनाम ….

रायपुर 31 मार्च 2022। 10 दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल आज खत्म हो गयी। मुख्यमंत्री से हुई चर्चा और मिले आश्वासन के बाद आंदोलन को वापस लेने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान 6 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी है। आंदोलन को खत्म कराने के लिए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने पहल की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हड़ताली कर्मचारी संगठन और सरकार के बीच सेतु का काम किया, जिसकी वजह से मांगों पर सहमति बनी और आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रांत अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने बताया है कि खैरागढ़ चुनाव के बाद जैसे ही ग्रेड पे एवं पदनाम परिवर्तन का आदेश जारी होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य सम्मान समारोह किया जाएगा। मुख्यमंत्री से आश्वासन के बाद स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल को वापस लिया, वहीं धरनास्थल पर कर्मचारियों ने फूल माला के साथ गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।

मुख्यमंत्री भूपेश से मिले आश्वासन के बाद स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन का आभार जताया है। मुख्यमंत्री से मुलाका करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रवीण डिडवांसी, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बाघमार, प्रदेश महामंत्री आरके अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल उपस्थित थे।

Back to top button