बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में हो सकती है बारिश…मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

रायपुर 15 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में आज कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी-ईरान के ऊपर स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र के ऊपर स्थित है।

प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त हवा का आगमन बंगाल की खाड़ी से लगातार हो रहा है, मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 16 से 20 मार्च तक रहने की संभावना है। प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने अंदर चलने तथा ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

Back to top button